घाटमपुर: हिरनी गाँव में मकान ढहने के बाद मासूम घायल काजल से छिपाई गई अपनों की मौत की खबर
हिरनी गांव में मकान ढहने से चार लोगों की मौत के बाद पूरा गांव मातम में है। हादसे में घायल मासूम काजल को अस्पताल से उसके फूफा और बुआ के घर लाया गया है। सिर और पैर में गंभीर चोटों के बावजूद काजल को अब तक अपनों की मौत की सच्चाई नहीं बताई गई है।