डूंगरपुर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त और युवती घायल
डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र में रामगढ़ मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। धाणी ढूंढा गांव के पास कार और बाइक की टक्कर में 22 वर्षीय बाइक सवार विकेश रोत की मौत हो गई। विकेश निवासी भण्डारिया अपने दोस्त राहुल और एक युवती के साथ गड़ा सियालिया जा रहा था। हादसे में तीनों घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विकेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल राहुल को परिजन उदयपुर ले गए, जबकि युवती का डूंगरपुर में इलाज जारी है।
#Dungarpur #RoadAccident #Dovda #RajasthanNews #BreakingNews AccidentNews