जब हौसले बुलंद हो तो, हर मुकाम को पाना मुश्किल हो जाता है और यही बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत भीखमचक पंचायत के सुदूर बस्ती में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय करुणातर की छात्रा सलोनी कुमारी ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए जिलास्तरीय 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में जिले के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
यह प्रतियोगिता 10+2 बीपी हाई स्कूल बेगूसराय में आयोजित की गई थी। इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 6 से 8 वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कई निजी और सरकारी विद्यालयों से मुकाबला करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इस साल नवंबर में माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में होगी। सलोनी की इस सफलता पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मध्य विद्यालय करुणातर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष राय और नोडल शिक्षक सूरज कुमार लगातार छात्रों की प्रतिभा निखारने में मदद करते हैं। इसी वजह से विद्यालय के छात्र छात्रा विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इससे पहले हिमांशी कुमारी ने राज्य स्तरीय मैथमेटिक्स ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया था। यह विद्यालय प्रखंड स्तर पर लगातार पहला स्थान प्राप्त करता रहा है।
प्रधानाध्यापक संतोष राय ने बताया कि शिक्षक बच्चों के मार्गदर्शक होते हैं। अगर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ सही दिशा दी जाए और उनका हौसला बढ़ाया जाए, तो बच्चे अपने माता-पिता, विद्यालय, गांव, प्रखंड, जिले और राज्य का नाम रोशन करते हैं।
Bachhwara, Begusarai | Sep 13, 2026