Public App Logo
Profile Picture

Bharat today

@today6288
1348Followers
4Following
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं और प्रथम दिन मां शैलपुत्री की कृपा आप सबों पर बनी रहे"जय माता दी 🙏🙏 Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
मुखिया गीता देवी द्वारा षष्टम वित्त आयोग से शहीद पार्क में शुद्ध पेयजल प्यूरीफायर मशीन लगाई गई Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा थाना पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूछताछ के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि चमथा तीन पंचायत के वार्ड संख्या 12, चिरैया टोंक निवासी कपिल पासवान की पत्नी ममता देवी ने आवेदन देकर मारपीट, छिनतई और जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने इसी मामले में प्राथमिक अभियुक्त चमथा तीन पंचायत के वार्ड संख्या 12 चिरैया टोंक निवासी रामचंद्र पासवान के पुत्र शंभू पासवान को गिरफ्तार किया है। जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।
बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिथिलांचल की पावन भूमि नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर शनिवार को अमावस्या, पितृ पक्ष के अंतिम दिन और नवरात्र में कलश स्थापन को लेकर मूसलाधार बारिशों के बीच गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि, 10 बजे के बाद बारिश रुकने पर दोपहर तक काफी भीड़ हुई। 

स्नान करने वाले लोगों की बढ़ती भीड़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर मुरली टोल से गोधना तक लंबा जाम लग गया और गाड़ियां धीमी गति से रेंगती दिखीं।

हालांकि, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय दल बल के साथ तैनात रहे और उन्होंने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाली, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। साथ ही, गंगा घाट पर नाविक भी नाव के साथ मुस्तैद रहे कि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो।

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद घाट स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की और गंगाजल लेकर घरों को लौटे। पितृ पक्ष के अंतिम दिन पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान किया गया।

कल कलश स्थापना और प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्र शुरू हो जाएगा। इस पावन स्थल पर दरभंगा, समस्तीपुर, रोसरा, सिंघिया, दलसिंहसराय और बछवाड़ा के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु आते हैं।

मान्यता है की गंगा स्नान कर सच्चे मन से अर्जी लगाने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती
मूसलाधार बारिशों के बीच गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु,कल कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा से नवरात्र शुरू Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और सड़कों पर पानी भरने से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

कल से कलश स्थापना शुरू होने वाला है। इसके लिए हजारों श्रद्धालु नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर गंगा स्नान करने पहुंच रहे है। हालांकि, बारिश के कारण उन्हें आधे रास्ते में ही रुकना पड़ा, जिससे काफी परेशानी हुई।

इस बारिश से धान और सोयाबीन की फसल को फायदा होगा। लेकिन, सब्जियों की फसल को नुकसान होने की संभावना है। इससे किसान चिंतित हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
षष्टम वित्त आयोग से रानी एक पंचायत के बैंक बाजार स्थित शहीद पार्क परिसर में मुखिया गीता देवी द्वारा आर.ओ शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध,फीता काटकर किया उद्घाटन Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24
बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिथिलांचल की पावन भूमि नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर शुक्रवार को पितृ पक्ष के समापन और शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना से पहले गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी।

जहां गंगा स्नान कर घाट स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए दान पुण्य कर गंगाजल लेकर अपने-अपने घरों को लौटे। साथ ही, पितृ पक्ष के आखिरी दिनों में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान किया गया।

अहले सुबह से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया और दोपहर तक भीड़ लगी रही। 

इस पावन स्थल पर दरभंगा, समस्तीपुर, रोसरा, सिंघिया, दलसिंहसराय सहित बछवाड़ा प्रखंड के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से गंगा स्नान कर अर्जी लगाने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। 

गंगा स्नान के लिए अत्यधिक भीड़ होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर मुरली टोल से रानी तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई और नारेपुर बाजार के रास्तों पर भी जाम रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

हालांकि, बछवाड़ा पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारु करने में जुटे रहे। साथ ही गंगा घाट पर नाविक भी नाव के साथ मुस्तैद रहे, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो।

मंदिर के पुजारी बैजनाथ मिश्र और पंकज कुमार झा ने बताया कि शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है, जिसके लिए श्रद्धालु गंगा स्नान करने आए हैं और स्नान कर पूजा अर्चना करते हुए गंगा जल लेकर घरों को प्रस्थान किए। साथ ही, पितृपक्ष के अंतिम दिनों में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गंगा स्नान, तर्पण और पिंडदान करने के लिए दूर-दूर से पहुंचे।
पितृ पक्ष के समापन और शारदीय नवरात्र में कलश स्थापन से पहले गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24
बछवाड़ा थाना पुलिस ने शांति भंग करने और मारपीट के मामले में दो वारंटी को गिरफ्तार किया है और शुक्रवार को पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि चमथा दो पंचायत के चमथा पट पर निवासी राधे राय और उनके पुत्र मिथुन कुमार राय को उनके पैतृक आवास से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि शांति भंग करने और मारपीट के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। जिन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।
छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने एवं शिक्षित समाज निर्माण में अपनी भूमिका निर्वहन करने वाले समस्त शिक्षकों को विश्व शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बिजली विभाग की लापरवाही से एक पशुपालक की मौत,क्या दुरुस्त होगी व्यवस्थाएं,हादसे से सहमे ग्रामीण News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा प्रखंड स्थित मिथिलांचल की पावन भूमि नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान और देवी-देवताओं की पूजा के साथ जितिया पर्व 'नहाए खाए' से शुरू हो गया।

इस पावन स्थल पर दरभंगा, समस्तीपुर, रोसरा, सिंघिया, दलसिंहसराय समेत बछवाड़ा के कई इलाकों से श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। जो गंगा स्नान कर घाट स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए गंगाजल लेकर घरों को प्रस्थान किए। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

मंदिर के पुजारी बैजनाथ मिश्र ने बताया कि महिलाएं पुत्रों की लंबी आयु के लिए जितिया व्रत करती हैं। आज 'नहाए खाए' के साथ जितिया व्रत आरंभ हो गया और इस दिन महिलाएं मरुवा की रोटी और नौनी का साग ग्रहण करेंगी और कल वे निर्जला उपवास रखेंगी।

उन्होंने कहा कि जितिया व्रत जितवाहन के स्वरूप को समर्पित है। जितवाहन ने गरुड़ महाराज की पूजा से मरे लोगों पर अमृत बरसाकर जीवित किया था। इसी दिन से माताएं संतानों की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। इससे सुख-समृद्धि, धन-धान्य और पुत्रों को लंबी आयु मिलती है।
स्वच्छता कर्मी ने सुनाया अपना दर्द,कहा उधार लेकर चलाते हैं परिवार,14-15 महीनों से नहीं मिला वेतन News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
संतानों की लंबी आयु के लिए जितिया व्रत,निर्जला उपवास में रहेंगी महिलाएं Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा थाना पुलिस ने खुलेआम शराब बेचे जाने की सूचना पर छापेमारी कर 30 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है। इस दौरान शराब कारोबारी मौका पाकर भागने में सफल रहा, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है।

साथ ही, पुलिस ने चमथा एक पंचायत के चमथा बालू पर से एक फरार वारंटी स्वर्गीय भानु चौधरी के पुत्र विश्वनाथ चौधरी को भी गिरफ्तार किया है। जिन्हें पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी गितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एसआई जितेंद्र कुमार दलबल के साथ विश्वनाथ चौधरी को गिरफ्तार करने गए थे। तभी चमथा बांध पर बनी झोपड़ी में शराब बेचे जाने की जानकारी मिली।

पुलिस टीम जब उस जगह पहुंची, तो कारोबारी मौका देखकर भाग निकला। जब झोपड़ी में तलाश की गई तो दो हरे डब्बे में 15-15 लीटर शराब बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि कारोबारी के खिलाफ मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सत्य-अहिंसा और शांति के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर शत्-शत् नमन News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कोटि-कोटि नमन Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
ऑपरेशन मुस्कान के तहत बछवाड़ा थाना पुलिस ने मोबाइल बरामद कर पीड़ित को लौटाया Bihar Police News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत स्थित गजबोर गाछी में जमीन पर गिरी बिजली के हाईटेंशन 11000 तार की चपेट में आने से एक पशुपालक की मौत हो गई।

इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और देखने वालों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उक्त मृतक के शव को देखकर बिजली विभाग पर तरह-तरह के सवाल खड़े किए।

उक्त मृतक की पहचान गोधना पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी किशुनदेव चौधरी के लगभग 37 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार चौधरी के रूप में की गई है।

मृतक मवेशी का चारा लाने के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान गाछी में जमीन पर गिरी हाई टेंशन 11000 तार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के चीख और पुकार से इलाके में मातम छा गया है।

घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई। जहां 112 पर तैनात एसआई के.डी पासवान और इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए। 

हालांकि, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटनास्थल से शव को उठाकर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 गोधना सीमांकन के समीप बीच सड़क पर शव को रखकर यातायात को प्रभावित कर दिया।

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजीव चौधरी, सरपंच नीरज कुमार, समाजसेवी दुनिया लाल महतो, भोला कुमार, चंदन कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार सालों में कई घटनाएं घटित हुई और कई बार शिकायतें भी दी गईं, लेकिन बिजली विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।

यहां तक केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों को गोधना गांव की खराब बिजली व्यवस्था सुधारने को कहा था, पर उनकी बात पर भी अधिकारियों ने संज्ञान लेना मुनासिब नहीं समझा।

जिसका नतीजा है कि मां बाप के इकलौते पुत्र मौत के शिकार हो गए और इन पर पूरे परिवार की जिम्मेवारी थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि हाई टेंशन 11000 तार की जगह पर 440 वोल्ट की तार का प्रयोग किया गया, जो टूट कर गिरा और उनकी मौत हो गई। 

आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, बिजली दुरुस्त करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया, जिससे तेघड़ा से मुरली टोल तक यातायात पर असर पड़ा और राहगीरों को दिक्कतें हुई।

इसके बाद इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय और अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर करीब साढ़े तीन घंटे बाद जाम खत्म किया और शव पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया।

इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि बिजली के तार की चपेट में आने से एक पशुपालक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बिजली विभाग की लापरवाही से एक पशुपालक की मौत,कई घटनाएं घटित,परंतु कोई संज्ञान नहीं News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
गोधना गांव में हाईटेंशन 11000 तार की चपेट में आने से एक पशुपालक की दर्दनाक मौत,मां-बाप का एकलौता पुत्र Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने एवं शिक्षित समाज निर्माण में अपनी भूमिका निर्वहन करने वाले समस्त शिक्षकों को विश्व शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
मां की ममता, तपस्या और संतान की लंबी आयु का पावन पर्व जितिया व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
संतानों की लंबी आयु के लिए जितिया व्रत,निर्जला उपवास में रहेंगी महिलाएं Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24