Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

News in Bachhwara

बेगूसराय जिले में द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर (TBT) के तत्वावधान में रविवार को एक जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह जिला प्रशिक्षण शिक्षण संस्थान (डायट), शाहपुर, बेगूसराय में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आकाश कुमार (बि.शि.से), राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित श्री संत कुमार साहनी, माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश राय और डायट के व्याख्याता श्री अर्जुन पासवान ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आनंद त्रिवेदी (जिला मीडिया प्रभारी टीबीटी मंच बेगूसराय), डॉ मनोरंजन राय, रानी चौधरी और गौरव पाठक ने किया।
नवाचारी शिक्षा के बारे में संबोधित करते हुए श्री संत कुमार साहनी ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया कि शिक्षा में नवाचार का अर्थ शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रुचिकर और छात्र-केंद्रित बनाने के लिए नई तकनीकों, विधियों और विचारों को अपनाना है। इसका मुख्य उद्देश्य रटने की पुरानी परंपरा को खत्म करके विद्यार्थियों में रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना है।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आकाश कुमार ने द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर बेगूसराय टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से नवाचारी शिक्षकगण जुड़ते हैं, जिससे शिक्षा जगत में नवाचार को बढ़ावा मिलता है।
शिक्षक आनंद त्रिवेदी ने बताया कि द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर के संरक्षक डॉ कुमार गौरव हैं, जिनके नेतृत्व में "मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा" के माध्यम से बिहार के सभी जिलों में नवाचारी शिक्षा को प्रोत्साहन मिल रहा है।
इस अवसर पर टीबीटी मंच के जिला अध्यक्ष संतोष मालाकार, शिक्षिका प्रीति कुमारी, कामिनी कुमारी, बिंदु कुमारी, जुली कुमारी एवं शिक्षक गणेश कुमार ठाकुर, शुभम कुमार, अजीत कुमार, संतोष राय, दिवाकर कुमार, बमबम कुमार और शिवम कुमार सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

बेगूसराय जिले में द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर (TBT) के तत्वावधान में रविवार को एक जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह जिला प्रशिक्षण शिक्षण संस्थान (डायट), शाहपुर, बेगूसराय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आकाश कुमार (बि.शि.से), राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित श्री संत कुमार साहनी, माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश राय और डायट के व्याख्याता श्री अर्जुन पासवान ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आनंद त्रिवेदी (जिला मीडिया प्रभारी टीबीटी मंच बेगूसराय), डॉ मनोरंजन राय, रानी चौधरी और गौरव पाठक ने किया। नवाचारी शिक्षा के बारे में संबोधित करते हुए श्री संत कुमार साहनी ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया कि शिक्षा में नवाचार का अर्थ शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रुचिकर और छात्र-केंद्रित बनाने के लिए नई तकनीकों, विधियों और विचारों को अपनाना है। इसका मुख्य उद्देश्य रटने की पुरानी परंपरा को खत्म करके विद्यार्थियों में रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आकाश कुमार ने द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर बेगूसराय टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से नवाचारी शिक्षकगण जुड़ते हैं, जिससे शिक्षा जगत में नवाचार को बढ़ावा मिलता है। शिक्षक आनंद त्रिवेदी ने बताया कि द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर के संरक्षक डॉ कुमार गौरव हैं, जिनके नेतृत्व में "मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा" के माध्यम से बिहार के सभी जिलों में नवाचारी शिक्षा को प्रोत्साहन मिल रहा है। इस अवसर पर टीबीटी मंच के जिला अध्यक्ष संतोष मालाकार, शिक्षिका प्रीति कुमारी, कामिनी कुमारी, बिंदु कुमारी, जुली कुमारी एवं शिक्षक गणेश कुमार ठाकुर, शुभम कुमार, अजीत कुमार, संतोष राय, दिवाकर कुमार, बमबम कुमार और शिवम कुमार सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Bachhwara, Begusarai | Jul 12, 2026

प्राथमिक विद्यालय झमटिया में जलजमाव की गंभीर समस्या से पढ़ाई में बाधा CMO Bihar Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24

प्राथमिक विद्यालय झमटिया में जलजमाव की गंभीर समस्या से पढ़ाई में बाधा CMO Bihar Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24

Bachhwara, Begusarai | Jul 12, 2026

बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय झमटिया में जलजमाव की गंभीर समस्या के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति से विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।

बारिश के पानी से कक्षाओं में जलजमाव हो जाता है, जिसके कारण शिक्षिकाएं बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 9 झमटिया में बैठाकर पढ़ाने को मजबूर हैं। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश है।

स्थानीय वार्ड सदस्य भोला पासवान और अभिभावकों, जिनमें रामसागर कुंवर, राम शंकर कुंवर, कुंदन कुमार और टिंकू कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में विद्यालय परिसर में पानी भर जाने से पढ़ाई में बाधा आती है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत इस विद्यालय के कायाकल्प के लिए 49.10 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई थी। मेसर्स शिवम कंस्ट्रक्शन द्वारा 4 अक्टूबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू होना था, लेकिन छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक काम प्रारंभ नहीं हुआ है।

अभिभावकों ने बताया कि यह विद्यालय प्रखंड मुख्यालय से बिल्कुल सटा हुआ है और विभागीय अधिकारी महज 200 मीटर की दूरी पर बैठते हैं, फिर भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

विद्यालय में कुल 105 छात्र-छात्राएं और चार शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया, तो वे अपने बच्चों के भविष्य के लिए आंदोलन करने को विवश होंगे।

इस संबंध में शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव से मोबाइल पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में जलजमाव की समस्या उनके संज्ञान में आई है और इस पर अभिलंब पहल किया जाएगा। साथ ही, विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत योजना के संबंध में वरीय अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी।

बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय झमटिया में जलजमाव की गंभीर समस्या के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति से विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। बारिश के पानी से कक्षाओं में जलजमाव हो जाता है, जिसके कारण शिक्षिकाएं बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 9 झमटिया में बैठाकर पढ़ाने को मजबूर हैं। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय वार्ड सदस्य भोला पासवान और अभिभावकों, जिनमें रामसागर कुंवर, राम शंकर कुंवर, कुंदन कुमार और टिंकू कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में विद्यालय परिसर में पानी भर जाने से पढ़ाई में बाधा आती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत इस विद्यालय के कायाकल्प के लिए 49.10 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई थी। मेसर्स शिवम कंस्ट्रक्शन द्वारा 4 अक्टूबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू होना था, लेकिन छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक काम प्रारंभ नहीं हुआ है। अभिभावकों ने बताया कि यह विद्यालय प्रखंड मुख्यालय से बिल्कुल सटा हुआ है और विभागीय अधिकारी महज 200 मीटर की दूरी पर बैठते हैं, फिर भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। विद्यालय में कुल 105 छात्र-छात्राएं और चार शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया, तो वे अपने बच्चों के भविष्य के लिए आंदोलन करने को विवश होंगे। इस संबंध में शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव से मोबाइल पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में जलजमाव की समस्या उनके संज्ञान में आई है और इस पर अभिलंब पहल किया जाएगा। साथ ही, विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत योजना के संबंध में वरीय अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी।

Bachhwara, Begusarai | Jul 11, 2026

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित नारेपुर पश्चिम रोड में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रिमझिम बारिश के दौरान लगभग 100 वर्ष पुराना एक पीपल का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। इस घटना में हाई टेंशन 11000 और 440 वोल्ट के बिजली के तार टूट गए और घंटों आवाजाही प्रभावित हुई।

पेड़ गिरने से तीन दुकान - आनंद क्रिएशन कपड़ा, आशा फर्नीचर और आईटी विजन दुकान - का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोग प्रियतोष कुमार, देवेंद्र प्रसाद राय, संजीत राय, अरविंद कुमार राय, अजय कुमार राय, अविनाश कुमार, आनंद कुमार और कृष्ण कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि सुबह अचानक तारों में स्पार्किंग हुई थी। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग के कर्मी मौके पर आए और वीडियो बनाकर चले गए। इसके कुछ देर बाद ही पीपल का पेड़ गिर गया।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि करीब दस दिन पहले इसी सड़क पर एक पीपल के पेड़ की डाली टूटकर ज्ञानी राय के गौशाला पर गिरी थी, जिसमें मवेशी और पशुपालक बाल-बाल बचे थे। इन समस्याओं को लेकर अंचल विभाग, वन विभाग और जिला पार्षद को सूचित किया गया था, लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम, पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ कुमार, सीआई उमेश प्रसाद और बिजली विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सुचारु करने तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुट गए।

अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम ने बताया कि शनिवार सुबह एक पीपल का पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए और यातायात प्रभावित हो गया।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। वहीं, मजदूरों ने गिरे हुए पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

अंचलाधिकारी ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों ने उसी सड़क पर एक और पीपल के पेड़ के गिरने की आशंका जताई है, जिससे भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में वन विभाग और उप विकास आयुक्त को जानकारी दी गई।

उन्होंने ने कहा कि इन समस्याओं पर तत्काल पहल की जाएगी और संभावित रूप से खतरनाक पेड़ों को जल्द से जल्द हटाया जाएगा।

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित नारेपुर पश्चिम रोड में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रिमझिम बारिश के दौरान लगभग 100 वर्ष पुराना एक पीपल का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। इस घटना में हाई टेंशन 11000 और 440 वोल्ट के बिजली के तार टूट गए और घंटों आवाजाही प्रभावित हुई। पेड़ गिरने से तीन दुकान - आनंद क्रिएशन कपड़ा, आशा फर्नीचर और आईटी विजन दुकान - का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोग प्रियतोष कुमार, देवेंद्र प्रसाद राय, संजीत राय, अरविंद कुमार राय, अजय कुमार राय, अविनाश कुमार, आनंद कुमार और कृष्ण कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि सुबह अचानक तारों में स्पार्किंग हुई थी। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग के कर्मी मौके पर आए और वीडियो बनाकर चले गए। इसके कुछ देर बाद ही पीपल का पेड़ गिर गया। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि करीब दस दिन पहले इसी सड़क पर एक पीपल के पेड़ की डाली टूटकर ज्ञानी राय के गौशाला पर गिरी थी, जिसमें मवेशी और पशुपालक बाल-बाल बचे थे। इन समस्याओं को लेकर अंचल विभाग, वन विभाग और जिला पार्षद को सूचित किया गया था, लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम, पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ कुमार, सीआई उमेश प्रसाद और बिजली विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सुचारु करने तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुट गए। अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम ने बताया कि शनिवार सुबह एक पीपल का पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए और यातायात प्रभावित हो गया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। वहीं, मजदूरों ने गिरे हुए पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। अंचलाधिकारी ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों ने उसी सड़क पर एक और पीपल के पेड़ के गिरने की आशंका जताई है, जिससे भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में वन विभाग और उप विकास आयुक्त को जानकारी दी गई। उन्होंने ने कहा कि इन समस्याओं पर तत्काल पहल की जाएगी और संभावित रूप से खतरनाक पेड़ों को जल्द से जल्द हटाया जाएगा।

Bachhwara, Begusarai | Jul 11, 2026

युवक का शव पहुंचते ही इलाके में मातम,परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़,घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24

युवक का शव पहुंचते ही इलाके में मातम,परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़,घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24

Bachhwara, Begusarai | Jul 11, 2026

झमटिया गांव में सांपों का प्रदर्शन,मान्यता है कि सच्चे मन से अर्जी लगाने वालों की मनोकामनाएं पूर्ण Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24

झमटिया गांव में सांपों का प्रदर्शन,मान्यता है कि सच्चे मन से अर्जी लगाने वालों की मनोकामनाएं पूर्ण Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24

Bachhwara, Begusarai | Jul 11, 2026

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव पहुंचते ही परिजनों के चीख और पुकार से इलाके में मातम छा गया। मृतक की पहचान रानी दो पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी स्वर्गीय नंदन यादव के 38 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार यादव के रूप में हुई है।

मृतक के भतीजे विकेश कुमार यादव ने बताया कि रंजन कुमार यादव गिट्टी-बालू खाली करने का काम करते थे। बीते शुक्रवार को वे समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के विक्रमपुर में बालू की गाड़ी खाली कर डाला बंद कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। वहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए ग्लोकल अस्पताल बेगूसराय ले जाया गया। हालांकि, आर्थिक तंगी के कारण उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया, जहाँ लगभग छह दिनों तक उनका इलाज चला और इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद स्थानीय मुखिया दीपांकर कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि मृतक रंजन कुमार यादव अपने परिवार के 13 सदस्यों के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें से एक बेटा नेत्रहीन है।

मुखिया दीपांकर कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के लिए सरकारी सहायता की मांग की है।

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव पहुंचते ही परिजनों के चीख और पुकार से इलाके में मातम छा गया। मृतक की पहचान रानी दो पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी स्वर्गीय नंदन यादव के 38 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे विकेश कुमार यादव ने बताया कि रंजन कुमार यादव गिट्टी-बालू खाली करने का काम करते थे। बीते शुक्रवार को वे समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के विक्रमपुर में बालू की गाड़ी खाली कर डाला बंद कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। वहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए ग्लोकल अस्पताल बेगूसराय ले जाया गया। हालांकि, आर्थिक तंगी के कारण उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया, जहाँ लगभग छह दिनों तक उनका इलाज चला और इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय मुखिया दीपांकर कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि मृतक रंजन कुमार यादव अपने परिवार के 13 सदस्यों के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें से एक बेटा नेत्रहीन है। मुखिया दीपांकर कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के लिए सरकारी सहायता की मांग की है।

Bachhwara, Begusarai | Jul 10, 2026

बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिषेक राज को विदाई दी गई। इसी अवसर पर नवपदस्थापित बीडीओ अमित कुमार का स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीव कुमार यादव ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का पदभार ग्रहण किया।
इस विदाई सह सम्मान समारोह में प्रखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं कई गण्यमान्य लोग शिकरत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता ने की, जबकि संचालन विधासागर ब्रह्चारी ने किया।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने निवर्तमान बीडीओ अभिषेक राज के कार्यकाल की सराहना की। प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि अभिषेक राज ने बछवाड़ा प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों का कुशलता से संचालन किया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने में तत्परता दिखाई।
उनके कार्यकाल में आवास योजना, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई, जिससे प्रखंड के आम लोगों को सीधा लाभ मिला। दर्जनों वक्ताओं ने अभिषेक राज को एक कुशल प्रशासक और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताया। विदाई के अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह में प्रखंड के नए बीडीओ अमित कुमार का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में नए बीडीओ अमित कुमार ने प्रखंड के विकास के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की और पूर्ववर्ती अधिकारी द्वारा स्थापित आधार को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रखंड की टीम तथा जनप्रतिनिधियों से पूर्ण सहयोग की आशा व्यक्त की।
प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीव कुमार यादव ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के तौर पर पदभार संभाला। यह जिम्मेदारी उन्हें निवर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी के पदोन्नति के बाद विभाग द्वारा सौंपी गई है। 
समारोह के दौरान मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ सिंह, सीओ प्रीतम गौतम, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार शर्मा, जेएसएस सुनील कुमार बैठा, उप प्रमुख धमेन्द्र कुमार, पूर्व उप प्रमुख सुशील कुमार राय उर्फ़ मल्ली राय, सेवानिवृत शिक्षक डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी, पंसस ओम प्रकाश यादव, कमल पासवान, हसरत अंसारी, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेक पटेल, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुदर्शन कुमार, चमथा एक पंचायत के मुखिया संजय दास और रानी एक पंचायत की मुखिया गीता देवी एवं प्रतिनिधि प्यारे दास समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिषेक राज को विदाई दी गई। इसी अवसर पर नवपदस्थापित बीडीओ अमित कुमार का स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीव कुमार यादव ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का पदभार ग्रहण किया। इस विदाई सह सम्मान समारोह में प्रखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं कई गण्यमान्य लोग शिकरत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता ने की, जबकि संचालन विधासागर ब्रह्चारी ने किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने निवर्तमान बीडीओ अभिषेक राज के कार्यकाल की सराहना की। प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि अभिषेक राज ने बछवाड़ा प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों का कुशलता से संचालन किया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने में तत्परता दिखाई। उनके कार्यकाल में आवास योजना, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई, जिससे प्रखंड के आम लोगों को सीधा लाभ मिला। दर्जनों वक्ताओं ने अभिषेक राज को एक कुशल प्रशासक और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताया। विदाई के अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में प्रखंड के नए बीडीओ अमित कुमार का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में नए बीडीओ अमित कुमार ने प्रखंड के विकास के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की और पूर्ववर्ती अधिकारी द्वारा स्थापित आधार को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रखंड की टीम तथा जनप्रतिनिधियों से पूर्ण सहयोग की आशा व्यक्त की। प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीव कुमार यादव ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के तौर पर पदभार संभाला। यह जिम्मेदारी उन्हें निवर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी के पदोन्नति के बाद विभाग द्वारा सौंपी गई है। समारोह के दौरान मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ सिंह, सीओ प्रीतम गौतम, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार शर्मा, जेएसएस सुनील कुमार बैठा, उप प्रमुख धमेन्द्र कुमार, पूर्व उप प्रमुख सुशील कुमार राय उर्फ़ मल्ली राय, सेवानिवृत शिक्षक डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी, पंसस ओम प्रकाश यादव, कमल पासवान, हसरत अंसारी, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेक पटेल, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुदर्शन कुमार, चमथा एक पंचायत के मुखिया संजय दास और रानी एक पंचायत की मुखिया गीता देवी एवं प्रतिनिधि प्यारे दास समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Bachhwara, Begusarai | Jul 10, 2026

बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत स्थित झमटिया गांव में नाग पंचमी से पहले सांप पकड़ने और उनके प्रदर्शन की एक अनूठी परंपरा है। इस परंपरा के तहत बच्चे, बुजुर्ग और युवा जंगलों से सांप पकड़कर लाते हैं।

हाल ही में झमटिया भगवती स्थान परिसर में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। यहां 12 वर्षीय बालक बिट्टू कुमार ने 6 फीट लंबे धामिन सांप का घंटों तक विभिन्न तरीकों से प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग माता भगवती और सांप के दर्शन के लिए जमा हुए।

झमटिया भगवती स्थान में कई वर्षों से मां विषहर और नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन यहां दर्जनों सांपों का प्रदर्शन किया जाता है। सावन महीने की पंचमी तिथि को पड़ने वाली नाग पंचमी पर हजारों श्रद्धालु इस पावन स्थल पर जुटते हैं और फूल, दीप, प्रसाद व झाप चढ़ाकर पूजा-अर्चना करते हैं।

मान्यता है कि इस स्थल पर सच्चे मन से अर्जी लगाने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जब 12 वर्षीय छात्र बिट्टू कुमार से सांप पकड़ने के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि माता भगवती के आशीर्वाद से उसे कोई डर नहीं लगता। वह पिछले चार वर्षों से नाग पंचमी से पहले जंगलों से सांप पकड़ रहा है।

बिट्टू कुमार ने यह भी बताया कि वे नाग पंचमी के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्जनों सांपों का प्रदर्शन करते हैं। उसने मैया भगवती की महिमा को अपरंपार बताते हुए कहा कि उनके दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, और इसी आशीर्वाद के कारण उसे डर नहीं लगता।

इस पावन स्थल पर मां विषहर और नाग देवता की पूजा की शुरुआत दिवंगत रघुनंदन पासवान ने की थी। उनके बाद शत्रुघन भगत और भोला भगत ने पूजा-अर्चना की। वर्तमान में उनके देहांत के बाद राम जी भगत विधि-विधान से पूजा संपन्न करा रहे हैं।

बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत स्थित झमटिया गांव में नाग पंचमी से पहले सांप पकड़ने और उनके प्रदर्शन की एक अनूठी परंपरा है। इस परंपरा के तहत बच्चे, बुजुर्ग और युवा जंगलों से सांप पकड़कर लाते हैं। हाल ही में झमटिया भगवती स्थान परिसर में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। यहां 12 वर्षीय बालक बिट्टू कुमार ने 6 फीट लंबे धामिन सांप का घंटों तक विभिन्न तरीकों से प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग माता भगवती और सांप के दर्शन के लिए जमा हुए। झमटिया भगवती स्थान में कई वर्षों से मां विषहर और नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन यहां दर्जनों सांपों का प्रदर्शन किया जाता है। सावन महीने की पंचमी तिथि को पड़ने वाली नाग पंचमी पर हजारों श्रद्धालु इस पावन स्थल पर जुटते हैं और फूल, दीप, प्रसाद व झाप चढ़ाकर पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस स्थल पर सच्चे मन से अर्जी लगाने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जब 12 वर्षीय छात्र बिट्टू कुमार से सांप पकड़ने के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि माता भगवती के आशीर्वाद से उसे कोई डर नहीं लगता। वह पिछले चार वर्षों से नाग पंचमी से पहले जंगलों से सांप पकड़ रहा है। बिट्टू कुमार ने यह भी बताया कि वे नाग पंचमी के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्जनों सांपों का प्रदर्शन करते हैं। उसने मैया भगवती की महिमा को अपरंपार बताते हुए कहा कि उनके दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, और इसी आशीर्वाद के कारण उसे डर नहीं लगता। इस पावन स्थल पर मां विषहर और नाग देवता की पूजा की शुरुआत दिवंगत रघुनंदन पासवान ने की थी। उनके बाद शत्रुघन भगत और भोला भगत ने पूजा-अर्चना की। वर्तमान में उनके देहांत के बाद राम जी भगत विधि-विधान से पूजा संपन्न करा रहे हैं।

Bachhwara, Begusarai | Jul 10, 2026