सोरांव: सोरांव इलाके में आयोजित हुआ तीन दिवसीय सोरांव महोत्सव, पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
सोरांव इलाके में स्थित मेवा लाल ग्राउण्ड में तीन दिवसीय सोरांव महोत्सव 1, 2 और 3 नवंबर में आयोजित होगा। इसका उद्देश्य लोक संस्कृति, कला, साहित्य, परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। वहीं रविवार को पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी आगंतुको का अमूल्य समय देने के लिए आभार प्रकट करते हुए संबोधन शुरू किए।