Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन "मानसून से पहले डिंडौरी प्रशासन अलर्ट, नर्मदा डेम घाट पर बाढ़ बचाव मॉक ड्रिल" मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में आगामी मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। संभावित बाढ़ और आपदा से निपटने के लिए नर्मदा डेम घाट पर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जहां राहत एवं बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों का परीक्षण किया गया। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मानसून से पहले डिंडौरी जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गुरुवार को नर्मदागंज स्थित मां नर्मदा डेम घाट पर आयोजित मॉक ड्रिल में होमगार्ड और प्रशासनिक अमले ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। इस दौरान मड पंप, डीप डाइविंग सेट, रबर बोट, आउटबोर्ड मोटर, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, स्ट्रेचर, गैस मास्क और टॉवर लाइट जैसे आधुनिक उपकरणों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने उपकरणों की कार्यक्षमता का निरीक्षण कर आपात स्थिति में उनकी उपयोगिता का आकलन किया। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों ने आगजनी की घटनाओं से निपटने, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, जल बचाव और राहत शिविर संचालन का अभ्यास किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नर्मदा डेम घाट में किया गया जल बचाव प्रदर्शन रहा, जहां होमगार्ड जवानों ने तैराकी और रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाया जाता है। इस अभ्यास को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित दूसरे चरण के निरीक्षण में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन उपकरणों की उपलब्धता एवं संचालन व्यवस्था का परीक्षण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस, सशस्त्र पुलिस और होमगार्ड के 40 जवानों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को मजबूत करने का दावा किया है। प्रशासन का कहना है कि सभी उपकरणों को पूरी तरह कार्यशील रखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधनों की मांग भी तत्काल शासन को भेजी जाएगी। फिलहाल इस मॉक ड्रिल के जरिए प्रशासन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरा तंत्र तैयार है। डिंडौरी में आयोजित यह मॉक ड्रिल न केवल प्रशासन की तैयारियों का परीक्षण थी, बल्कि आम नागरिकों को आपदा के समय सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करने का भी प्रयास रही। अब देखना होगा कि मानसून के दौरान ये तैयारियां जमीनी स्तर पर कितनी कारगर साबित होती हैं। #Dindori #FloodPreparedness #DisasterManagement #Monsoon2026 #NarmadaDam #MockDrill #HomeGuard #MadhyaPradesh #DindoriNews #BreakingNews #FloodRescue #EmergencyResponse #PublicSafety #AnjuPawanBhadoria #MPNews #RescueOperation #MonsoonAlert #Narmada #TrendingNews #ViralNews #DisasterPreparedness #SafetyFirst #IndiaNews #AdministrationAlert #WeatherAlert #Dindori #MonsoonAlert #FloodPreparedness #DisasterManagement #NarmadaDam #MockDrill #HomeGuard #MPNews #DindoriNews #Monsoon2026 #FloodRescue #EmergencyResponse #NarmadaRiver #MadhyaPradesh #BreakingNews #PublicSafety #DisasterReady #RescueOperation #CollectorDindori #ViralNewsIndia Part 1

Dindori, Dindori | Jun 12, 2026

MORE NEWS

AI ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने वाले युवा शिवम साहू के घर पहुंचे SDM, नवाचार को मिला प्रशासन का साथ

IAS ऐश्वर्य वर्मा ने होम AI लैब का किया निरीक्षण, बोले– ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा हरसंभव सहयोग

डिंडौरी शहपुरा विकासखंड के करौंदी गांव निवासी युवा नवप्रवर्तक शिवम साहू द्वारा घर के एक कमरे में स्थापित एआई लैब में विकसित किए गए ह्यूमनॉइड रोबोट की चर्चा अब प्रशासन तक पहुंच गई है। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद शहपुरा एसडीएम आईएएस ऐश्वर्य वर्मा एवं तहसीलदार आर.पी. मार्को सोमवार को शिवम के घर पहुंचे और उनकी होम एआई लैब का निरीक्षण कर नवाचार की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एआई ह्यूमनॉइड रोबोट की कार्यप्रणाली को करीब से देखा तथा शिवम से उसके निर्माण, तकनीकी विशेषताओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सीमित संसाधनों में तैयार किए गए इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को उचित मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है।

एसडीएम ने शिवम साहू को शासन की नवाचार एवं स्टार्टअप से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि उनके शोध एवं तकनीकी प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर शिवम साहू ने अधिकारियों के समक्ष अपने एआई ह्यूमनॉइड रोबोट का लाइव प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य ऐसी स्वदेशी एआई तकनीक विकसित करना है, जिसका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और अन्य जनसेवा क्षेत्रों में किया जा सके। उन्होंने प्रशासन द्वारा दिए गए प्रोत्साहन और सकारात्मक पहल के लिए आभार भी व्यक्त किया।

करौंदी जैसे छोटे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर एआई और रोबोटिक्स के क्षेत्र में किया जा रहा यह नवाचार अब जिले की नई पहचान बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को समय पर संसाधन, तकनीकी मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

#ShivamSahu #AI #HumanoidRobot #ArtificialIntelligence #Innovation #StartupIndia #DigitalIndia #Dindori #Shahpura #MadhyaPradesh #IAS #AishwaryaVerma #YoungInnovator #Robotics #FutureTech #AtmanirbharBharat #TechIndia #NationalNews #BreakingNews #ViralNews

AI ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने वाले युवा शिवम साहू के घर पहुंचे SDM, नवाचार को मिला प्रशासन का साथ IAS ऐश्वर्य वर्मा ने होम AI लैब का किया निरीक्षण, बोले– ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा हरसंभव सहयोग डिंडौरी शहपुरा विकासखंड के करौंदी गांव निवासी युवा नवप्रवर्तक शिवम साहू द्वारा घर के एक कमरे में स्थापित एआई लैब में विकसित किए गए ह्यूमनॉइड रोबोट की चर्चा अब प्रशासन तक पहुंच गई है। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद शहपुरा एसडीएम आईएएस ऐश्वर्य वर्मा एवं तहसीलदार आर.पी. मार्को सोमवार को शिवम के घर पहुंचे और उनकी होम एआई लैब का निरीक्षण कर नवाचार की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एआई ह्यूमनॉइड रोबोट की कार्यप्रणाली को करीब से देखा तथा शिवम से उसके निर्माण, तकनीकी विशेषताओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सीमित संसाधनों में तैयार किए गए इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को उचित मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है। एसडीएम ने शिवम साहू को शासन की नवाचार एवं स्टार्टअप से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि उनके शोध एवं तकनीकी प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर शिवम साहू ने अधिकारियों के समक्ष अपने एआई ह्यूमनॉइड रोबोट का लाइव प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य ऐसी स्वदेशी एआई तकनीक विकसित करना है, जिसका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और अन्य जनसेवा क्षेत्रों में किया जा सके। उन्होंने प्रशासन द्वारा दिए गए प्रोत्साहन और सकारात्मक पहल के लिए आभार भी व्यक्त किया। करौंदी जैसे छोटे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर एआई और रोबोटिक्स के क्षेत्र में किया जा रहा यह नवाचार अब जिले की नई पहचान बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को समय पर संसाधन, तकनीकी मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। #ShivamSahu #AI #HumanoidRobot #ArtificialIntelligence #Innovation #StartupIndia #DigitalIndia #Dindori #Shahpura #MadhyaPradesh #IAS #AishwaryaVerma #YoungInnovator #Robotics #FutureTech #AtmanirbharBharat #TechIndia #NationalNews #BreakingNews #ViralNews

Dindori, Dindori | Jul 6, 2026

समय-सीमा बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 

खाद-बीज उपलब्धता, पौधरोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की गंभीर शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में अधिक दिनों से लंबित शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। साथ ही किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग को मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना एवं स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर संचालन प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान, क्षीरधारा ग्राम अभियान, संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण तथा प्रत्येक ग्राम में गौ-सेवक एवं गौ-मित्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्वरोजगार योजना, समग्र ई-केवाईसी, आधार एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नर्मदा परिक्रमा मार्ग, शासकीय भवनों एवं सांदीपनी विद्यालय परिसरों में आगामी तीन माह के भीतर तीन लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसे गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों एवं निर्माणाधीन शासकीय भवनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा भवन पूर्ण होने के बाद ही उनके लोकार्पण के निर्देश दिए। जिला पंचायत के स्वच्छता प्रभारी को पीएम आवास, जनमन आवास सहित अन्य आवासीय योजनाओं के अंतर्गत शौचालय निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अस्पताल प्रबंधन को सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार आशा कार्यकर्ता ने गर्भवती महिला की स्थिति गंभीर होने पर तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को बुलाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर आशा कार्यकर्ता ने सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा एवं नवजात को आवश्यक उपचार एवं देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कलेक्टर ने आशा कार्यकर्ता एवं अस्पताल प्रबंधन को सम्मानित किया तथा कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पण, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर विभिन्न स्थानों का चयन कर शिविर आयोजित करें, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh 
#collectorofficedindori #JansamparkMP #dindori #projansamparkdindori

समय-सीमा बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश खाद-बीज उपलब्धता, पौधरोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की गंभीर शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में अधिक दिनों से लंबित शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। साथ ही किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग को मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना एवं स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर संचालन प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान, क्षीरधारा ग्राम अभियान, संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण तथा प्रत्येक ग्राम में गौ-सेवक एवं गौ-मित्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्वरोजगार योजना, समग्र ई-केवाईसी, आधार एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नर्मदा परिक्रमा मार्ग, शासकीय भवनों एवं सांदीपनी विद्यालय परिसरों में आगामी तीन माह के भीतर तीन लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसे गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों एवं निर्माणाधीन शासकीय भवनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा भवन पूर्ण होने के बाद ही उनके लोकार्पण के निर्देश दिए। जिला पंचायत के स्वच्छता प्रभारी को पीएम आवास, जनमन आवास सहित अन्य आवासीय योजनाओं के अंतर्गत शौचालय निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए। समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अस्पताल प्रबंधन को सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार आशा कार्यकर्ता ने गर्भवती महिला की स्थिति गंभीर होने पर तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को बुलाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर आशा कार्यकर्ता ने सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा एवं नवजात को आवश्यक उपचार एवं देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कलेक्टर ने आशा कार्यकर्ता एवं अस्पताल प्रबंधन को सम्मानित किया तथा कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पण, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर विभिन्न स्थानों का चयन कर शिविर आयोजित करें, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #collectorofficedindori #JansamparkMP #dindori #projansamparkdindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया सख्त, योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत

समय-सीमा बैठक में खाद-बीज उपलब्धता, सीएम हेल्पलाइन, पौधरोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से लंबे समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया।

कृषि विभाग को किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, नियमित निरीक्षण करने तथा वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग को मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना एवं स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। वहीं पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान, क्षीरधारा ग्राम अभियान, संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण तथा प्रत्येक ग्राम में गौ-सेवक एवं गौ-मित्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्वरोजगार योजना, समग्र ई-केवाईसी, आधार एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने नर्मदा परिक्रमा मार्ग, शासकीय भवनों एवं सांदीपनी विद्यालय परिसरों में आगामी तीन माह के भीतर तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

बैठक में सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों, निर्माणाधीन शासकीय भवनों एवं आवासीय योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा भवन तैयार होने के बाद ही उनका लोकार्पण किया जाए। साथ ही पीएम आवास एवं जनमन आवास सहित अन्य आवासीय योजनाओं में शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता एवं अस्पताल प्रबंधन को सम्मानित किया। गर्भवती महिला की गंभीर स्थिति में 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाते समय सुरक्षित प्रसव कराने में आशा कार्यकर्ता की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनें, उनका त्वरित निराकरण करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

#Dindori #CollectorDindori #AnjuPawanBhadauria #MPNews #MadhyaPradesh #CMHelpline #GoodGovernance #PublicWelfare #Agriculture #AyushmanBharat #PlantationDrive #GovernmentSchemes #RuralDevelopment #NationalNews #BreakingNews #ViralNews #JanKalyan #SwachhBharat #PMAY #DigitalGovernance

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया सख्त, योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत समय-सीमा बैठक में खाद-बीज उपलब्धता, सीएम हेल्पलाइन, पौधरोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से लंबे समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया। कृषि विभाग को किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, नियमित निरीक्षण करने तथा वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग को मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना एवं स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। वहीं पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान, क्षीरधारा ग्राम अभियान, संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण तथा प्रत्येक ग्राम में गौ-सेवक एवं गौ-मित्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्वरोजगार योजना, समग्र ई-केवाईसी, आधार एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने नर्मदा परिक्रमा मार्ग, शासकीय भवनों एवं सांदीपनी विद्यालय परिसरों में आगामी तीन माह के भीतर तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। बैठक में सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों, निर्माणाधीन शासकीय भवनों एवं आवासीय योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा भवन तैयार होने के बाद ही उनका लोकार्पण किया जाए। साथ ही पीएम आवास एवं जनमन आवास सहित अन्य आवासीय योजनाओं में शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता एवं अस्पताल प्रबंधन को सम्मानित किया। गर्भवती महिला की गंभीर स्थिति में 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाते समय सुरक्षित प्रसव कराने में आशा कार्यकर्ता की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनें, उनका त्वरित निराकरण करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। #Dindori #CollectorDindori #AnjuPawanBhadauria #MPNews #MadhyaPradesh #CMHelpline #GoodGovernance #PublicWelfare #Agriculture #AyushmanBharat #PlantationDrive #GovernmentSchemes #RuralDevelopment #NationalNews #BreakingNews #ViralNews #JanKalyan #SwachhBharat #PMAY #DigitalGovernance

Dindori, Dindori | Jul 6, 2026

डिंडोरी जिले में मध्यप्रदेश पुलिस के SafeClick2_0 अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गांव-गांव मुनादी कर आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और साइबर सतर्कता का संदेश दिया जा रहा है। अनुविभाग डिंडोरी के समनापुर, अमरपुर और डिंडोरी के गांवों में मुनादी कर आमजन को जागरूक किया गया । जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।

#SafeClick20 #CyberAwareness #CyberSafety #DindoriPolice #MPPolice #JansamparkMP #Dindori #DigitalSafety #CyberSecurity #MadhyaPradesh #JanJagrukta

डिंडोरी जिले में मध्यप्रदेश पुलिस के SafeClick2_0 अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गांव-गांव मुनादी कर आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और साइबर सतर्कता का संदेश दिया जा रहा है। अनुविभाग डिंडोरी के समनापुर, अमरपुर और डिंडोरी के गांवों में मुनादी कर आमजन को जागरूक किया गया । जागरूक बनें, सुरक्षित रहें। #SafeClick20 #CyberAwareness #CyberSafety #DindoriPolice #MPPolice #JansamparkMP #Dindori #DigitalSafety #CyberSecurity #MadhyaPradesh #JanJagrukta

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

कैरियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र

आईएएस ऐश्वर्य वर्मा ने साझा किए यूपीएससी सफलता के अनुभव, लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने का दिया संदेश

डिंडौरी जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव के केशव सभागार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण मार्गदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के उद्देश्य से कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहपुरा एसडीएम एवं आईएएस अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल साहू ने सेवा प्रकल्प के नवाचारी प्रयासों की जानकारी देते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएएस श्री ऐश्वर्य वर्मा ने 300 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों से कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकाग्रता के साथ अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने अपने यूपीएससी चयन की तैयारी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सही रणनीति, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने क्षेत्र के सफल विद्यार्थियों का उदाहरण देते हुए कहा कि सफलता किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि दृढ़ संकल्प और सतत प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने चिकित्सा, इंजीनियरिंग, शिक्षण, प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस सेवा, निजी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े प्रश्न पूछे। श्री वर्मा ने सभी जिज्ञासाओं का विस्तार से समाधान करते हुए विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने तथा समय का प्रभावी प्रबंधन करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री अक्षय, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, सीएसपी श्री सतीश साहू, थाना प्रभारी अनुराग जामदार, डॉ. रुपेश चौधरी, डॉ. तपस्या चौधरी, रेंज ऑफिसर अतुल सिंह बघेल, डॉ. अशोक मरावी, श्री निशांत सौरभ, श्री अमित कुमार, आईआईटी कानपुर की छात्रा अनंता गुप्ता, सहायक प्राध्यापक रूपाली ठाकुर, डॉ. आयुषी, डॉ. अंकित पटेल, डॉ. श्वेता जैन एवं डॉ. अमित जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए सफलता के व्यावहारिक सूत्र बताए।

कैरियर गाइडेंस उप समिति के संयोजक सिद्धार्थ गौतम एवं सदस्य अश्विनी कुमार साहू, धरम सिंह मरावी, दीपक द्विवेदी, हरिदर्शन चौकसे, पंचम सनोडिया सहित बीआरसीसी जी.पी. साहू तथा क्षेत्र के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में संवाद एवं शंका समाधान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। आयोजन समिति एवं जनजाति कल्याण केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा सभी मार्गदर्शकों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन श्री अश्विनी साहू ने किया तथा आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

#JansamparkMP #Dindori #Shahpura #CareerGuidance #CareerCounselling

कैरियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र आईएएस ऐश्वर्य वर्मा ने साझा किए यूपीएससी सफलता के अनुभव, लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने का दिया संदेश डिंडौरी जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव के केशव सभागार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण मार्गदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के उद्देश्य से कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहपुरा एसडीएम एवं आईएएस अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल साहू ने सेवा प्रकल्प के नवाचारी प्रयासों की जानकारी देते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएएस श्री ऐश्वर्य वर्मा ने 300 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों से कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकाग्रता के साथ अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने अपने यूपीएससी चयन की तैयारी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सही रणनीति, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने क्षेत्र के सफल विद्यार्थियों का उदाहरण देते हुए कहा कि सफलता किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि दृढ़ संकल्प और सतत प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने चिकित्सा, इंजीनियरिंग, शिक्षण, प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस सेवा, निजी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े प्रश्न पूछे। श्री वर्मा ने सभी जिज्ञासाओं का विस्तार से समाधान करते हुए विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने तथा समय का प्रभावी प्रबंधन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री अक्षय, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, सीएसपी श्री सतीश साहू, थाना प्रभारी अनुराग जामदार, डॉ. रुपेश चौधरी, डॉ. तपस्या चौधरी, रेंज ऑफिसर अतुल सिंह बघेल, डॉ. अशोक मरावी, श्री निशांत सौरभ, श्री अमित कुमार, आईआईटी कानपुर की छात्रा अनंता गुप्ता, सहायक प्राध्यापक रूपाली ठाकुर, डॉ. आयुषी, डॉ. अंकित पटेल, डॉ. श्वेता जैन एवं डॉ. अमित जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए सफलता के व्यावहारिक सूत्र बताए। कैरियर गाइडेंस उप समिति के संयोजक सिद्धार्थ गौतम एवं सदस्य अश्विनी कुमार साहू, धरम सिंह मरावी, दीपक द्विवेदी, हरिदर्शन चौकसे, पंचम सनोडिया सहित बीआरसीसी जी.पी. साहू तथा क्षेत्र के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में संवाद एवं शंका समाधान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। आयोजन समिति एवं जनजाति कल्याण केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा सभी मार्गदर्शकों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन श्री अश्विनी साहू ने किया तथा आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। #JansamparkMP #Dindori #Shahpura #CareerGuidance #CareerCounselling

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026