मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश पर विधायक आलोक कुमार सिंह ने जताया आभार
दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा उनके कार्यों, जनसंपर्क और जनसेवा के प्रति समर्पण को लेकर व्यक्त किए गए आत्मीय शब्दों एवं शुभकामना संदेश पर हृदय से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्नेह, विश्वास और प्रोत्साहन उनके लिए जनसेवा के मार्ग पर और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा है।
आलोक कुमार सिंह ने कहा कि दिनारा विधानसभा की जनता का विश्वास और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की दिशा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने जनसेवा के संकल्प को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहने का भरोसा दिलाया।