सासाराम के नेऊरी गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सासाराम के सांसद मनोज कुमार तथा राजद के पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल उपस्थित हुए। इन लोगों ने इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा तथा कहा कि आज बिहार से लेकर केंद्र तक भ्रष्टाचार हैं। आम लोगों की सुनी नहीं जाती है, वोट की चोरी हो रही है। बिहार में अपराध बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है। बता दे की नेउरा गांव में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया है। जिसमें पिछले कई दिनों से लगातार कार्यक्रम चल रहा है। उसी के तहत बीते देर रात तक नेउरा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कांग्रेस के सांसद मनोज कुमार ने कहा कि आज संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वोट चोरी कर लोग सरकार में आ रहे हैं। ऐसे में जनता को गोलबंद होने की जरूरत ....