सासाराम में छठ को लेकर माहौल भक्तिमय हो गया है। ऐसे में 9 साल के बालक अद्वैत ने भी छठ के गीत गा कर माहौल को भक्तिमय कर दिया है। सासाराम के कंपनी सराय मोहल्ला के रहने वाले अद्वैत हारमोनियम पर छठ के गीत गा रहे हैं। परंपरागत गीत के माध्यम से चार दिवसीय अनुष्ठान का शुरुआत हो गई है। आज नहाए खाए हैं और नहाए खाए के साथ ही छठ व्रत की शुरुआत हो गई है। चारों तरफ जहां छठ के गीत गूंज रहे हैं। वैसे में अद्वैत साह की ये प्रस्तुति छठ के परंपरागत गीत को और मनोहारी बना दिया है। आप भी सुनिए हारमोनियम के धुन पर छठ के इस परंपरागत गीत को...