टाउन थाना क्षेत्र के मनिअड्डा गांव में रास्ता के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने मुंकेश विश्वकर्मा और उनकी भतीजी निभा कुमारी को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गईं और बुधवार की रात 9:00 बजे परिजन द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।