Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
public7479
झाझा:रजला हॉल्ट पहुंचे आसनसोल DRM, ग्रामीणों ने उठाई ओवरब्रिज निर्माण की मांग
Jamui, Jamui
| Sep 30, 2026
MORE NEWS
आजादी के बाद इस गांव से दो बेटियां किया मैट्रिक पास बना चर्चा का विषय #viralvideo #trendingvideo #jamui #bihar #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Sep 30, 2026
जमुई: पुलिस दीदी टीम ने विभिन्न विद्यालय व चौक- चौराहों पर जाकर छात्र- छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, साइबर फ्रॉड और अपराध से जुड़े तथ्यों की दी जानकारी #jamuiPolice #studentlife #students
Jamui, Jamui | Sep 30, 2026
जमुई: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन जिला प्रशासन एवं खेल विभाग, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के द्वितीय दिवस का आयोजन मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्तमान में फुटबॉल, कराटे, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं क्रिकेट जैसी खेल का संचालन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं का अभूतपूर्व जोश देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल स्पर्धा में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर अंडर-14 बालक वर्ग में डी.ए.वी. जमुई की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि अंडर-17 वर्ग के में +2 उच्च विद्यालय जमुई ने खिताबी जीत दर्ज की। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत एच.एस.आर. तथा डी.ए.वी. जमुई की टीमों ने भी क्रमशः अंडर-17 एवं अंडर-14 वर्गों में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विजय प्राप्त की। बैडमिंटन के एकल वर्ग में भी अंडर-14 वर्ग में ओ.पी.एस. जमुई के रोहित कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के छात्र हिमांशु कुमार तथा अंडर-19 वर्ग में ओ.पी.एस. जमुई के निशांत कुमार ने अपने-अपने वर्गों में विपक्षी खिलाड़ियों को पराजित कर विजेता की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। माटी के खेल कबड्डी के अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में मणिद्वीप अकादमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं अंडर-19 वर्ग में +2 यू.एम.एस. दहुआ की टीम ने अपनी बेहतरीन खेल योजना और टीम समन्वय के बल पर खिताबी जीत अपने नाम की। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा सभी सफल टीमों एवं खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई। #jamuibihar #khelpratiyogita #khelvibhag #schoolstudents #zilaprashasan
Jamui, Jamui | Sep 30, 2026
जमुई: अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य ठप कर अनिश्चितकलिन धरना किया शुरू जमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए मुख्य अभियुक्त नंदन यादव से जुड़े आवश्यक कानूनी जानकारी के साथ फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में बेवजह वरिष्ठ अधिवक्ता सह पत्रकार रूपेश सिंह को पकड़कर थाना लाने के विरोध में विधिज्ञ संघ का आक्रोश फुट पड़ा और न्यायिक कार्यों को ठप कर मंगलवार की शाम 4:00 बजे तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा। इस दौरान विधिज्ञ संघ के बैनर तले कोर्ट परिसर में धरना पर बैठकर अधिवक्ताओं ने पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और नारेबाजी की। वहीं न्यायिक कार्य ठप रहने की वजह से न्यायालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। कोर्ट से संबंधित सभी कार्य ठप रहे। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला विधिक संघ के अध्यक्ष सीताराम सिंह ने कहा कि अधिवक्ता को जिस तरीके से थाना ले जाया गया, वह अनुचित है। उन्होंने इसे अधिवक्ता के सम्मान और अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि जब तक मामले का सम्मानजनक समाधान नहीं निकलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के सचिव अमित कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहा है, सोमवार को हमलोग गिरफ्तारी देने साइबर थाना पहुंचे थे, 6 घंटे तक साइबर थाना में बैठे रहे लेकिन एक भी जिम्मेदार जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी नहीं पहुंचे, जिससे हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य हो गए हैं और अब शाम तक भी जिला प्रशासन की ओर से ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक न्यायिक कार्य से दूरी जारी रहेगी। अधिवक्ताओं ने मांग की कि पुलिस और प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि किसी भी कार्रवाई में मानवाधिकार और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन न हो। संघ ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार पत्रकार को कानूनी सहायता दी जाएगी और संघ उसके लिए नि:शुल्क मुकदमा लड़ेगा। बताया गया कि रविवार की देर शाम अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह को साइबर थाना की पुलिस बिना कारण के अपने साथ ले गई थी। पुलिस का आरोप था कि उन्होंने मड़वा मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक खबर में उन्होंने डीएम कहा है, जबकि वे डीएम नहीं डीएस डॉक्टर थानीष कुमार कहे थे। बाद में गलतफहमी में थाना लाने की बात कहकर उन्हें छोड़ दिया गया। इसके विरोध में सोमवार से अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार शुरू किया। संघ की ओर से मामले का निंदा प्रस्ताव निरीक्षण न्यायाधीश, पटना हाईकोर्ट के संबंधित न्यायाधीश, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भेजने की बात कही गई है। अधिवक्ताओं ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी के स्थानांतरण की मांग भी रखी है। #jamuibihar #jamui #jamuitopnews #advocate #protest #jamuiPolice #court
Jamui, Jamui | Sep 30, 2026
आज गानेजंगल में पहुंचे हमलोग रिपोर्टिंग करने #viralvideo #trendingvideo #jamui #bihar #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Sep 29, 2026
जमुई: कड़ी सुरक्षा के बीच 14 दिनोंक न्यायिक हिरासत में नन्दन को भेज गया जेल टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास छात्रा के साथ छे^ड़^खा^नी मामले में पुलिस एनकाउंटर से घायल हुए मुख्य आरोपित नंदन यादव को गिरफ्तारी के 7 वें दिन सोमवार की दोपहर बाद 3:00बजे सदर अस्पताल से कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शाम तक पोक्सो के विशेष अदालत में पेशी किया गया, जहां से 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नंदन यादव को कोर्ट में पेशी करने की खबर बिजली की तरह पूरे शहर में दौड़ गई। इसके बाद नंदन यादव को देखने के लिए सदर अस्पताल से लेकर कोर्ट परिसर तक आम से खास लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को देख सदर अस्पताल से लेकर कोर्ट परिसर तक इसके बाद जेल भेजने तक अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती कर दी गई। काफी संख्या में पुलिस जवान नंदन यादव की सुरक्षा में घेरे तैनात रही। दरअसल कुछ दिन पहले हरे राम यादव की पेशी के दौरान कोर्ट में एक अधिवक्ता द्वारा थप्पड़ जड़ दिया गया था, जिसको लेकर सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद से पुलिस प्रशासन नंदन यादव की पेशी को लेकर पूरी तरह अलर्ट दिखी। #Crime #jamuitopnews #jamuibihar #CrimeNews #jamuiPolice #viral #viralreelsfacebook #viralvideochallenge #spjamui #sdpojamui #shojamui #digmunger #CMBihar
Jamui, Jamui | Sep 29, 2026
जमुई में बेकाबू हुई अपराध, अपराधी को पुलिस का खौफ नहीं जमुई में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर टाउन थाना क्षेत्र में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही है। एक ओर छात्रा के साथ छे^ड़^खा^नी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि दो दिन पहले ज्वेलर्स दुकान में 13 लाख 95 हज़ार की चोरी की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी तो अब बीच बाजार में सोमवार की रात 8:30 बजे बोधवन तालाब इलाके में लिबर्टी शोरूम के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने का चेन स्नैचिंग कर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है। घटना के बाद जबतक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, तबतक बाइक सवार उचक्के बीच बाजार होकर ही फरार हो गए। इसकी जानकारी टाउन थाना की पुलिस और डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा अगल- बगल लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच- पड़ताल में जुट गई है। पीड़िता महिला की पहचान सदर अस्पताल के पास महिसौड़ी मोहल्ला निवासी स्व: अधिवक्ता सुधीर श्याम की पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है। #CrimeNews #jamuibihar #jamuiPolice #Crime #viralreelsシ #townthanajamui
Jamui, Jamui | Sep 29, 2026
चंद्रमडी थाना प्रभारी के निलंबन सहित अन्य मांगों को लेकर 15 दिनों से चल रहा धरना SDM के आश्वाशन पर हुआ स्थगित चंद्रमडी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन, लगातार बढ़ते आपराधिक घटना को रोकने की मांग को लेकर भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से चले रहे अनिश्चितकालीन धरना SDM सौरव कुमार के आश्वासन पर सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे स्थगित कर लिया गया है। धरनार्थियों के सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। बाबू साहब सिंह ने कहा कि SDM सौरभ कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, और अंचलाधिकारी ने धरना स्थल पर पहुँच कर धरना पर बैठे धरनार्थियों से मिलकर उनकी पाँच सूत्री मांगों को लेते हुए उन्होंने कहा कि आपकी मांगे जायज है* जिला प्रशासन दस दिनो के अंदर आपकी मांगो के ऊपर करवाई करेगी, आप भरोसा रखे और इसी आश्वाशन के बाद अनिश्चितकालीन धरना स्थगित की गई है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने आगे कहा की जमूई SDM सौरभ कुमार ने धरना पर बैठे धरनार्थियों को दिए गए ठोस आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रसाशन की और से SDM सौरभ कुमार के द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा एक बार फिर सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इसकी सारी जबाब देही जिला प्रशासन की होगी। मौके पर बासुदेव रॉय,मनोज कुमार पांडये,राहुल यादव,सलीम अंसारी जय राम तुरी,चैनल नैया,मटुकी देवी, पंकज कुमार किरण गुप्ता,मोहम्द हैदर,खूबलाल राणा,संजय माझी,शम्भू मांझी,भरत माझी,कुसमी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे #jamuibihar #SDO #sdojamui #viralreels #viralreelsシ #male
Jamui, Jamui | Sep 29, 2026