जमुई: सदर अस्पताल में शुरू हुआ हड्डी से संबंधित सर्जरी
श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में खेलने के दौरान डा. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र हेमलाल टुडू के गिरने से उनके बाएं हाथ की दोनों हड्डियां टूट गईं। घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में लाया गया।
अस्पताल में एक्स-रे जांच के दौरान बाएं हाथ की दोनों हड्डियों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक डा. विशाल आनंद को इसकी सूचना दी गई। मरीज की स्थिति को देखते हुए आवश्यक जांच पूरी कर आपरेशन की तैयारी की गई। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 6:00 बजे दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, करीब तीन घंटे के भीतर आधुनिक कंप्यूटरीकृत मशीन की सहायता से कम चीरा लगाकर छात्र के हाथ की दोनों टूटी हड्डियों का सफल आपरेशन किया गया। उपचार के दौरान दोनों हड्डियों में TENS Nail डाली गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आपरेशन के करीब 12 घंटे बाद ही छात्र अपने बाएं हाथ को पूरी तरह से चलाने में सक्षम हो गया।
इस आपरेशन में डा. विशाल आनंद, एनेस्थेटिस्ट डा. अजीत कुमार और ओटी टेक्नीशियन सहदेव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चिकित्सकीय टीम ने आपसी समन्वय के साथ आपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। हेमलाल टुडू चकाई प्रखंड के बामदाह टोला निवासी नौकी टुडू के पुत्र हैं। सदर अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की टीम ने समय पर उपचार करते हुए छात्र की सर्जरी की। अस्पताल प्रबंधन ने इसे विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि अब हड्डी से संबंधित सभी प्रकार का इलाज सदर अस्पताल में संभव है, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी , अब हड्डी से जुड़ी समस्या के लिए निजी क्लिनिक जाना नहीं पड़ेगा। यह सब सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक सिंह के प्रयास से संभव हो पाया है। #jamuibihar #healthvibhag #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026