अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पताही की बेलाघाट से जलबोझी कर अरेराज बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करते हैं। पदयात्रा वाले मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रखने को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी के साथ मोतिहारी शहर में मार्गों का निरीक्षण किया गया एवं तत्काल उक्त पथों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया ताकि श्रद्धालु भक्तगण को आवागमन में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हो। जिलाधिकारी के द्वारा अपील की गई है की मुख्य पथों पर यत्र तत्र ठेला खोमचा नहीं लगाया जाय और वाहन खड़ा नहीं किया जाए। यातायात सुगम रहे यह सभी की जिम्मेवारी है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police