जल भराव स्थल बेलाघाट पताही का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए पताही अंचल के बेलघाट से जल भराव किया जाता है।
आज जिलाधिकारी के द्वारा अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा, सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा और अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल तथा ढाका के साथ बेलघाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को सुरक्षा मानक संबंधी सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए बैरिकेडिंग की प्रॉपर व्यवस्था,बोट के साथ एनडीआरएफ की टीम प्रतिनियुक्ति, जगह-जगह पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया। बेलघाट के आसपास मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति का भी निर्देश दिया गया ताकि जरूरत के अनुसार उसका उपयोग किया जा सके।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar