*खेल भवन में खेल गतिविधियों को गति देने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश*
पूर्वी चंपारण में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में खेल भवन-सह-व्यायामशाला संचालन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने तथा विभिन्न खेलों के नियमित प्रशिक्षण व आयोजनों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जिम के खराब पड़े उपकरणों की मरम्मत, नए आधुनिक संसाधनों के शीघ्र अधिष्ठापन और साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, नगर आयुक्त (नगर निगम), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर मोतिहारी), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन गिरी, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के प्रतिनिधि एवं जिला खेल पदाधिकारी श्री विकास कुमार उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports Authority of India Motihari Police