आज दिनांक-16-09-2026 पंचायत सरकार भवन पदुमकेर पताही में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
पकड़ीदयाल अनुमंडल अंतर्गत पताही के पदुमकेर पंचायत सरकार भवन में अनुमंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिन्हा, सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा भी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी द्वारा सर्व प्रथम आवास योजना की समीक्षा की गई। सभी प्रखण्ड विकास पदा० अनुमंडल पकड़ीदयाल से आवास योजना के प्रथम किस्त, द्वितीय किस्त एवं तृतीय किस्त के भुगतान के बारे जानकारी प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त आवास से बंचित पात्र लोगों को लाभ देने हेतु निर्देश दिया गया।
अनुमंडल अंतर्गत जो पंचायत सरकार भवन अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश किया गया।
बैठक के दौरान अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को सोलर लाइट का जाँच करने एवं खराब पाये जाने वाले सोलर लाइट को जल्द से कराने जल्द ठीक करा देने का निदेश दिया गया ।
पंचायतों में चल रहे सभी योजनाओं की समीक्षा की गई एवं चल रहे योजनाओ को गुणवता पूर्ण तरिके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत चल रहे योजनाओं की जानकारी प्रखण्ड विकास पदधिकारी से प्राप्त की गई।
सभी अंचलाधिकारी पकड़ीदयाल अनुमंडल को निर्देश दिया गया कि अंचल कार्यालय चल रहे सभी कार्यों को ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे ।
नये पंचायत सरकार भवन, अपशिष्ट प्रशंसकरण इकाई एवं नये आँगनबाड़ी केंद्र के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने का निदेश अंचल अधिकारी को दिया गया।
कायाकल्प योजना के बारे में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारीयों को प्रत्येक पंचायत से 10-10 योजनागों को चयनित करने एवं लागू करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
उपस्थित सभी पदाधिकारी को अपने अपने कार्यों को ससमय निष्पादन करने एवं आम जनता को कोर्ड परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखने को लेकर निदेशित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar