अनुमंडलीय अस्पताल अरेराज का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रोस्टर के अनुसार सभी चिकित्सा एवं कर्मी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की सूची मांगी और दवाइयों का रख रखाव को देखा गया।
अस्पताल में आए हुए मरीज से मिलकर जिलाधिकारी ने उनकी चल रही चिकित्सा एवं उनको दी जा रही सुविधा की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी के द्वारा संपूर्ण परिसर रख रखाव एवं स्वच्छता को लेकर जरूरी निर्देश दिया गए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
9 views | East Champaran, Bihar | Sep 15, 2026