*उच्च माध्यमिक विद्यालय पदुमकेर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*
*निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रही पठन-पाठन को देखा गया एवं शिक्षा साथी ऐप के उपयोग की जानकारी प्राप्त की गई*
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान 10+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय पदुमकेर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित थे। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी अच्छी पाई गई। यहां दो तीन शिक्षकों की कमी के बारे में जिलाधिकारी को बताया गया जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही शिक्षकों की यहां व्यवस्था कराई जाएगी।यहां स्मार्ट क्लास को देखा गया। जिलाधिकारी के द्वारा बाथरूम को सफाई कराते रहने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने बच्चों से इंटरेस्ट किया। इस दौरान बच्चों को उन्होंने गणित के प्रश्नों को हल करने का तरीका बताया। पढ़ाई के दौरान बच्चों से गणित के प्रश्न भी पूछे गए। जिलाधिकारी को खुद से क्लास लेते हुए देखकर विद्यालय में उत्साह चरम पर था।
जिलाधिकारी ने बच्चों को शिक्षा साथी ऐप के बारे में बताया और उसका भी उपयोग करने की सलाह दी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department