उज्जैन: बेगम बाग में UDA का बड़ा एक्शन, महाकाल मार्ग पर 11 अवैध इमारतें जमींदोज; 106 में से अब तक 99 भवनों पर चला बुलडोजर
श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंच मार्ग स्थित बेगम बाग क्षेत्र में उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने लीज व निर्माण नियमों का उल्लंघन कर बनाई गईं 11 अवैध व्यावसायिक इमारतों को बुलडोजर और पोकलेन की मदद से जमींदोज कर दिया। प्राधिकरण द्वारा वर्ष 1985 में 30 वर्ष की लीज पर आवंटित 48 आवासीय भूखंडों पर भूखंड धारकों ने नियम विरुद्ध व्यावसायिक निर्माण कर करीब 106 इमारतें खड़ी कर ली थीं, जिनकी लीज अवधि 2014-15 में ही समाप्त हो चुकी थी। लोअर कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्थगन (Stay) खारिज होने के बाद प्रशासन ने यह ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। पूर्व में सात चरणों में 88 इमारतें हटाई जा चुकी थीं; आज 11 और भवनों को ढहाए जाने के बाद अब तक 99 अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं, जबकि शेष 7 इमारतों पर विधिक प्रक्रिया प्रचलन में है। संवेदनशील पहुंच मार