उज्जैन: कान्ह नदी क्लोज डक्ट परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, 12 में से 10 किमी टनल का काम पूरा; शिप्रा रहेगी शुद्ध 🌊🚧👷
कान्ह नदी के दूषित जल को शिप्रा नदी में मिलने से रोकने के लिए जल संसाधन विभाग की ₹919.94 करोड़ लागत वाली कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना पर युद्धस्तर पर काम जारी है। कार्यपालन यंत्री शुभम अग्रवाल एवं एसडीओ योगेश सेवक के अनुसार, परियोजना के तहत प्रस्तावित 12 किमी लंबी भूमिगत सुरंग में से 10 किमी की खुदाई पूरी हो चुकी है और चारों मेंटेनेंस शाफ्ट बनकर तैयार हैं। कुल 30.15 किमी लंबे इस क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट के जरिए दूषित जल को त्रिवेणी से पहले ही डायवर्ट कर गंभीर बांध के डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जाएगा। मई 2027 की समय-सीमा वाले इस प्रोजेक्ट का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जिससे सिंहस्थ से पूर्व शिप्रा के प्रमुख घाटों की पवित्रता और स्वच्छता सुनिश्चित होगी।
#UjjainNews #KanhRiverProject #KanhCloseDuct #ShipraRiver #CleanShipra WaterResourcesDepartment Simhastha2028