उज्जैन: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस विभाग ने निकाली 'रन फॉर यूनिटी', सरदार पटेल के आदर्शों को किया नमन
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर उज्जैन पुलिस द्वारा गरिमामय 'रन फॉर यूनिटी' (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। दौड़ में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पीटीएस कैडेट्स, एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवकों सहित विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ आयोजित इस दौड़ के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और अनुशासन का संदेश दिया गया।
#UjjainNews #NationalUnityDay #RunForUnity #SardarVallabhbhaiPatel