उज्जैन: वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने चाक पर बैठे विधायक अनिल जैन, मिट्टी के दीये बनाकर नागरिकों से की स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' आह्वान को जमीनी धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से भाजपा विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा उज्जैन के प्रजापत नगर पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक कुम्हार कारीगरों और माताओं-बहनों के बीच बैठकर चाक पर स्वयं मिट्टी के दीपक बनाए और स्थानीय कारीगरों का उत्साहवर्धन किया। विधायक ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से पुरजोर अपील की कि वे इस दीपावली पर स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये और उत्पाद ही खरीदें, जिससे पारंपरिक शिल्पकारों के घरों में भी आर्थिक संपन्नता और त्योहार की वास्तविक रोशनी पहुंच सके।
#UjjainNews #AnilJainKalukheda #VocalForLocal #MittiKeDiye #Diwali2026