उज्जैन: शास्त्री नगर में रिहायशी मकान पर पुलिस का छापा, ₹10 लाख के अवैध पटाखे जब्त; दो भाइयों पर केस दर्ज
आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी के भंडारण और विक्रय के विरुद्ध उज्जैन पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी तरुण कुरिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शास्त्री नगर स्थित मकान नंबर 345/9 की पहली मंजिल पर आकस्मिक दबिश दी। रिहायशी क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर बेचे जाने के लिए रखा गया करीब ₹10 लाख मूल्य का अवैध पटाखा स्टॉक बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में संलिप्त सौरभ शर्मा (26 वर्ष) और शुभम शर्मा (28 वर्ष) के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है।
#UjjainNews #IllegalFirecrack