उज्जैन: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उज्जैन शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और देश की अखंडता व संप्रभुता के लिए उनके ऐतिहासिक फैसलों और बलिदान को याद किया। उपस्थित नेताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
#UjjainNews #IndiraGandhi #DeathAnniversary #Tribute #CityCongressUjjain IronLady CongressEvent