तराना: एलाईट डेयरी प्रोडक्ट्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चीज-घी सहित 5 नमूने भोपाल भेजे; संदिग्ध माल जब्त
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के निर्देश पर त्योहारी सीजन में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तराना तहसील के ग्राम टुकराल स्थित 'एलाईट डेयरी प्रोडक्ट्स' पर औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा एवं बी.एस. देवलिया की टीम ने प्राथमिक परीक्षण के बाद चीज के 3, घी का 1 और दूध का 1 नमूना (कुल 5 नमूने) सील कर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे। संदेह के आधार पर मौके से 7.5 किलोग्राम घी एवं 9 किलोग्राम नाचोज चीज जब्त की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लैब रिपोर्ट आने पर मिलावट पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#TaranaNews #UjjainNews #FoodSafetyDepartment #EliteDairyProducts #AdulterationDrive FoodTesting BasantDuttSharma