आलमनगर: आलमनगर थाना परिसर में आयोजित हुई समीक्षात्मक बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से समीक्षात्मक बैठक प्रत्येक थाना में आयोजित की जा रही है। इसको लेकर आलमनगर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार के नेतृत्व में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। लंबित मामलों के निष्पादन करने, अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु चर्चा हुई।