भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केदो पर 27 फरवरी से स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा को लेकर मधेपुरा विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। उक्त परीक्षा 27 फरवरी से लेकर 17 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।