मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबी एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में रतवारा थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो शराबियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।