आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना, एक बच्चे की मौत, तीन घायल
आलमनगर थाना क्षेत्र के भरत खंड बासा में शुक्रवार की दोपहर को सड़क किनारे खड़े एक बच्चे को एक मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल पर सवार तीन अन्य घायल हो गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। आलमनगर थाना की पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।