आलमनगर: आलमनगर पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के दो आरोपियों के घर पर इश्तहार चस्पा किया
माननीय न्यायालय के द्वारा जारी किए गए इस्तहार को लेकर आलमनगर के थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम में आलमनगर मुख्यालय एवं खुरहान में इस्तहार चस्पा किया।बताया जा रहा है पुलिस टीम ने अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में दो आरोपियों के घर पर यह कार्रवाई की है। परिजनों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द आरोपी को हाजिर करवाने का निर्देश दिया जाए।