आलमनगर: रामखेलावन झडीलाल महाविद्यालय बना स्नातक तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा केंद्र, तैयारी ज़ोरों पर
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालय को स्नातक तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। रामखेलावन झड़ीलाल डिग्री महाविद्यालय खुरहान को यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर एवं हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है।