सोरांव: सोरांव तहसील परिसर से स्टैम्प विक्रेता का स्टैम्प और नगदी चोरी, की गई शिकायत
एक स्टैंप विक्रेता का बैग चोरी हो गया। इस बैग में 25 हजार रुपये नकद, 20 हजार रुपये के सादे स्टैंप और विक्रय रजिस्टर रखा था। घटना सोरांव तहसील परिसर में हुई।वृजेश कुमार, जो सोरांव तहसील में लाइसेंस नंबर 0665 के तहत स्टैंप विक्रेता हैं, ने बताया कि दोपहर करीब 3:50 बजे हुई। बृजेश कुमार ग्राम मटियारा मौजा, सिंगरौर उपरहार, थाना नबावगंज, तहसील सोरांव का निवासी है।