उज्जैन: सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर गरजा निगम का बुलडोजर, नरसिंह घाट मार्ग पर धर्मशाला ध्वस्त 🚜
सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन नगर निगम ने सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को निगम की रिमूवल गैंग ने नरसिंह घाट मार्ग पर बिना अनुमति के बनाए गए एक बड़े अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह 40 बाई 80 फीट का अवैध निर्माण भील ठाकुर समाज धर्मशाला द्वारा सिंहस्थ की आरक्षित भूमि पर किया गया था। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#UjjainNews #AntiEncroachment #Simhastha2028 #UjjainMunicipalCorporation #siti24ujjain