उज्जैन: सफाई मित्र बहनों ने CM डॉ. मोहन यादव को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने जताया आभार 🎀🧹
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उज्जैन नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों के साथ आत्मीयता से पर्व मनाते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, और उनका सम्मान स्वच्छता कर्मियों के प्रति आदर का संदेश देता है। इस विशेष कार्यक्रम में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की महिला सुरक्षा गार्ड, सफाई मित्र और महिला ऑपरेटर भी शामिल हुईं, जिन्होंने इस आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
#UjjainNews #CMMohanYadav #RakshaBandhan #SafaiMitra #siti24ujjain