उज्जैन: कनीपुरा ढाबा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 मुख्य आरोपी गिरफ्तार 🚨⚖️
उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कनीपुरा रोड स्थित 'लक्की ढाबे' पर हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ढाबे पर पुराना विवाद सुलझाने बैठे दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था, जिसमें करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल दरबार और प्रीतम ठाकुर की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबिश देकर मुख्य आरोपी अर्पित अटल, शक्ति सिंह अटल, संजय परमार, अन्ना उर्फ अनिल और राघव बैरागी को धर दबोचा है। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#UjjainNews #DoubleMurder #KarniSena #UjjainPolice #siti24ujjain