सोरांव: मऊआइमा में युवक की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों ने परिवार को सरकारी मदद और आवास का दिया भरोसा
मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलक का पूरा निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ कल्लू निषाद की 4 नवंबर की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पत्नी रानी देवी की तहरीर के मुताबिक, रात शाम शैलेंद्र घरेलू सामान लेने चौराहे पर गए थे। तभी तीन बत्ती चौराहे पर घटना हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र की मौत हो गई। परिजनों के प्रदर्शन के बाद मदद के आश्वासन पर मामला शांत कराया गया।