सोरांव: थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह गांव में हेड कांस्टेबल ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या की
थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह गांव में मंगलवार को एक मुख्य आरक्षी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार बलराम पाल (53) पुत्र स्व. रामनिहोर पाल पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी थे। उनकी तैनाती फतेहपुर जिले के चंदा थाना में थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बलराम पाल करीब एक माह से ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। हालांकि अंतिम संस्कार कर दिया गया।