तिजारा: भिवाड़ी में तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ का विरोध, वकीलों ने किया पुतला दहन
Tijara, Alwar | Sep 8, 2026 भिवाड़ी नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस के प्रत्याशी एडवोकेट मोहिनी विजय के खिलाफ चुनाव प्रचार में दिए गए बयान के बाद तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। विधायक के विरोध में मंगलवार दोपहर 1 बजे भिवाड़ी सिविल कोर्ट के वकीलों ने एक जुटता दिखाते हुए महंत बाबा बालक नाथ का पुतला दहन किया।