उज्जैन: गरोठ हाईवे निर्माण में ठेका कंपनी की बड़ी लापरवाही, 15 दिन में 50 मीटर मिट्टी भी नहीं हटी 🚧😠
उज्जैन-गरोठ हाईवे के निर्माण में ठेका कंपनी की गंभीर लापरवाही और ढिलाई सामने आई है। 2600 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 136 किमी लंबे इस हाईवे का चंदेसरा से खेड़ाखजूरिया तक का 41 किमी का हिस्सा डेडलाइन के एक साल बाद भी अधूरा है। इस बीच गुणवत्ता में कमी उजागर होने पर 500 मीटर हिस्से को फिर से बनाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, 10 करोड़ रुपये के अनुमानित खर्च से बचने के लिए कंपनी इतनी सुस्ती दिखा रही है कि 15 दिनों में सड़क के एक तरफ की 50 मीटर मिट्टी भी नहीं हटाई जा सकी है। एनएचएआई के पीडी शिवम शर्मा का कहना है कि जल्द ही निर्माण का नया प्लान बनाकर ठेकेदार से काम तेजी से करवाया जाएगा।
#UjjainGarothHighway #UjjainNews #NHAI #ConstructionDelay #siti24ujjain