उज्जैन: गणेश चतुर्थी पर 'श्री दत्त होम स्टे' यात्री निवास का भव्य शुभारंभ, सिंहस्थ-2028 के लिए खास तैयारी 🏨✨
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर उज्जैन के बसंत विहार (नानाखेड़ा) में मृत्युंजय द्वार के सामने 'श्री दत्त होम स्टे' यात्री निवास का संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित हुआ। संस्था के संस्थापक डॉ. प्रवीण पंड्या ने बताया कि आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है। यहां यात्रियों को न्यूनतम दरों पर स्वच्छ कमरे, निःशुल्क वाई-फाई, पर्याप्त पार्किंग, वीआईपी क्षेत्र और उचित मार्गदर्शन जैसी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
#UjjainNews #ShriDuttHomeStay #Simhastha2028 #UjjainTourism #siti24ujjain