उज्जैन: सोलर टेंडर के नाम पर 73 लाख की धोखाधड़ी, फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार 🚨🚔
मेघालय सरकार के सोलर स्ट्रीट लाइट एवं पोल सप्लाई के 19.68 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में निवेश कर भारी लाभ दिलाने का झांसा देकर 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी फैय्याज चिकोड़े को माधवनगर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरियादी जितेंद्र सिंह सोलंकी की शिकायत पर दर्ज इस मामले में कुल 5 आरोपी नामजद हैं, जिनमें से अब तक 3 की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक की तलाश अभी जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मदद पर फरियादी ने उज्जैन पुलिस का आभार जताया है।
#UjjainNews #FraudCase #UjjainPolice #Arrest #siti24ujjain