फिरोजाबाद: प्राथमिक विद्यालय में डीएम संतोष कुमार शर्मा का औचक निरीक्षण, बच्चों से सुने पहाड़े; जवाब देने पर बांटीं नोटबुक व टोपियां
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ विकासखंड मदनपुर के प्राथमिक विद्यालय सिरसागंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय और पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता को भी परखा और उपस्थित अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों की शिक्षा के स्तर में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे गणित विषय में पहाड़े सुने और कई प्रश्न पूछे। बच्चों द्वारा सटीक उत्तर दिए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रसन्न होकर उन्हें नोटबुक और टोपियां वितरित कीं। विद्यालय में तैनात 7 अध्यापकों के सापेक्ष कुल 230 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 207 बच्चे उपस्थित पाए गए। इसके अलावा उन्होंने मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) की जानकारी ली, जहां मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन बनता पाया गया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
👇 सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आपकी क्या राय है?
📲 जनहित से जुड़ी इस खबर को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!
#Firozabad #FirozabadNews #BreakingNews #DMInspection #Sirsaganj #Madanpur #UPNews #BasicEducation #UPGovernment #ViralNews #TrendingNews #EducationUpdate #FacebookViral #LatestNews #ViralPost #PrimarySchool #SchoolInspection #UPBasicEducation