शिकोहाबाद: रेलवे अंडरपास में लगी भीषण आग, लाखों रुपये की फाइबर शेड जलकर राख
फिरोजाबाद। विकासखंड अरांव क्षेत्र में रुधैनी गांव के पास शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेलवे लाइन पर बने अंडरपास में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि अंडरपास की छत पर लगी फाइबर और प्लास्टिक की चादरें देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगीं। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से साफ दिखाई दे रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार, अंडरपास के नीचे किसी किसान ने मक्के के गट्ठर (मकड़ेर) रखे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर की लापरवाही या अराजक तत्व द्वारा इनमें आग लगाई गई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पूरे अंडरपास के शेड को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद सिरसागंज से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग की विभीषिका देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय अंडरपास के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा और जनहानि होने से टल गई। हालांकि, इस अग्निकांड में रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। शेड में लगीं फाइबर और प्लास्टिक की चादरें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी हैं। फिलहाल, रेलवे प्रशासन व संबंधित अधिकारियों द्वारा आग के सटीक कारणों और हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
( बाइट: स्थानीय ग्रामीण )
---------
#FirozabadNews #Shikohabad #UPNews #BreakingNews #RailwayNews #FireIncident #Firozabad #ViralNews #UPPolice #IndianRailways
@ Firozabad News
@ Shikohabad Fire News
@ Railway Underpass Fire
@ UP News Hindi
@ Breaking News Firozabad
@ Firozabad Police
@ Northern Railway
@ Indian Railways News