फिरोजाबाद: थाना रजावली पुलिस ने 45 लीटर अवैध शराब और जुए के माल का कराया विनष्टीकरण
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानों पर लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण अभियान के तहत थाना रजावली पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद एवं ग्रामीण न्यायालय टूण्डला के आदेशों के अनुपालन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 14 मामलों से जुड़े माल का नियमानुसार निस्तारण व विनष्टीकरण कराया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के पर्यवेक्षण में रजावली पुलिस ने वर्ष 2026 में दर्ज मुकदमों के माल का निस्तारण किया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के 08 अभियोगों से संबंधित लगभग 15,000 रुपये कीमत की 45 लीटर नाजायज देशी शराब को नष्ट कराया गया। इसके साथ ही जुआ अधिनियम के तहत 06 अभियोगों से जुड़े 8,200 रुपये मूल्य के माल का भी निस्तारण किया गया।
इस निस्तारण प्रक्रिया के दौरान नायब तहसीलदार टूण्डला, क्षेत्राधिकारी टूण्डला, थानाध्यक्ष रजावली और हेड मोहर्रिर संजीव कुमार सहित पूरी प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही।
👇 पुलिस की इस कार्रवाई पर आपकी क्या राय है?
📲 क्षेत्र से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए इस खबर को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!
#Firozabad #FirozabadNews #BreakingNews #UPPolice #FirozabadPolice #Rajawali #Tundla #UttarPradesh #PoliceAction #ViralNews #TrendingNews #UPNews #LawAndOrder #FacebookViral #LatestNews #PoliceStrictAction #CrimeNews #ViralPost