फिरोजाबाद: एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की नई पहल, शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर 40 मामलों का मौके पर निस्तारण
फिरोजाबाद। जनपद में जनशिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस के अधिकारियों ने खुद शिकायतकर्ताओं के घर व मौके पर पहुंचकर एक ही दिन में आईजीआरएस पोर्टल की कुल 40 शिकायतों का सफलता पूर्वक निस्तारण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को मौके पर जाकर शिकायतों को हल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम 01 स्थान और थाना प्रभारी को कम से कम 02 स्थानों पर जाकर मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
फिरोजाबाद पुलिस की इस पहल से अब आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार थाने या उच्चाधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस टीमें सीधे मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं और दोनों पक्षों की बात सुनकर व उनका फीडबैक लेकर मामलों का निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित कर रही हैं।
👇 पुलिस की इस पहल पर आपकी क्या राय है?
📲 जनहित से जुड़ी इस खबर को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!
#Firozabad #FirozabadNews #BreakingNews #UPPolice #FirozabadPolice #AdityaLanghe #UttarPradesh #PoliceAction #ViralNews #TrendingNews #UPNews #LawAndOrder #PublicGrievance #IGRS #FacebookViral #LatestNews #PoliceStrictAction #ViralPost