उज्जैन (माकड़ोन): आबकारी टीम पर जानलेवा हमला व लूट के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई; सालनाखेड़ी से 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
उज्जैन जिले के माकड़ोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सालनाखेड़ी में अवैध कच्ची शराब की कार्रवाई करने गई आबकारी उप निरीक्षक रानी सिंह की टीम पर हमला कर शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ व लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी (ग्रामीण) मनस्वी शर्मा के निर्देशन व एसडीओपी तराना विवेक कनोडिया के मार्गदर्शन में माकड़ोन पुलिस ने यह कार्रवाई की; प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
#UjjainNews #Makdone #UjjainPolice #ExciseDepartment #CrimeNews #mpnews