उज्जैन: निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने किया सड़क चौड़ीकरण व स्मार्ट सिटी निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण; समय-सीमा और गुणवत्ता में लापरवाही पर निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण और अधोसंरचना विकास कार्यों का नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने इंजीनियरों व अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता का जायजा लेते हुए मलबा हटाने, नाली निर्माण, विद्युत पोल शिफ्टिंग और नल कनेक्शन के कार्यों को आपसी समन्वय से तेज गति से पूरा करने को कहा। निगमायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सिंहस्थ के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समय-सीमा का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी ठेकेदारों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainMunicipalCorporation #AbhilashMishra #UjjainDevelopment #mpnews