उज्जैन: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों संग मेला क्षेत्र का किया भ्रमण; ईंधन बचत का संदेश देते हुए एक ही ट्रैवलर से यातायात मार्गों व पार्किंग स्थलों का लिया जायजा
आगामी सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने एएसपी गुरु प्रसाद पराशर, एएसपी मनोज खत्री व ट्रैफिक अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र के प्रस्तावित मार्गों और पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देते हुए सभी अधिकारी अलग-अलग वाहनों के बजाय एक ही ट्रैवलर वाहन में सवार होकर वाकणकर ब्रिज, लालपुल टर्निंग, भूखी माता क्षेत्र, रणजीत हनुमान और कार्तिकराज पार्किंग क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान प्रस्तावित फ्लाईओवर, फुट ओवरब्रिज, अंडरब्रिज, वन-वे व्यवस्था और पार्किंग की प्रवेश-निकासी का भौतिक सत्यापन कर प्रभावी यातायात कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainPolice #SPPradeepSharma #TrafficManagement #FuelSaving #MPNews