उज्जैन: मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने किया एलिवेटेड ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण; यातायात व्यवस्था सुचारु रखने व सीवर कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश
सिंहस्थ-2028 के तहत इंदिरा नगर से हरिफाटक तक निर्माणाधीन एलिवेटेड ब्रिज की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा के लिए शुक्रवार सुबह संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी आशीष सिंह तथा कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने चामुंडा माता चौराहा, इंदौर गेट, गदा पुलिया और बुधवारिया चौराहे तक स्थल निरीक्षण किया। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्माण अवधि के दौरान आमजन की सुविधा हेतु सुव्यवस्थित यातायात प्लान तैयार करने तथा ब्रिज के साथ-साथ सीवर लाइन के कार्यों को भी प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#UjjainNews #Simhastha2028 #ElevatedBridge #DivisionalCommissioner #CollectorUjjain #UjjainDevelopment #MPNews